1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG 2024 के एडमिट कार्ड कल, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड; 23 जून को है परीक्षा

NEET PG 2024 के एडमिट कार्ड कल, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड; 23 जून को है परीक्षा

 Published : Jun 17, 2024 09:56 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 09:56 pm IST

नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। NBEMS की तरफ से कल नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

सांकेतिक फोटो - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NEET PG 2024: जिन कैंडिडेट्स ने नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे सभी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) कल यानी 18 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट-ग्रेजुएशन (NEET PG) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in से अपने एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET PG 2024 की परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी। 

NEET PG 2024: एडमिट कार्ड को कैसे करें डाउनलोड 

हॉल टिकट जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'NEET PG 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड' लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन विंडो खुलेगी। लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद NEET PG का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करके डाउनलोड कर लें।

NEET PG परीक्षा देश भर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित की जाती है। परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षण मोड(CBT) में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की अवधि तीन घंटे और तीस मिनट की होगी। वहीं, अगर नीट पीजी परीक्षा में अंको और प्रश्नों का बात करें तो इसमें 800 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा पेपर में सवालों को तीन सेक्शंस में बांटा गया होगा। 

ये भी पढ़ें- क्या NEET PG 2024 में निगेटिव मार्किंग होगी?

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव?
कल है UGC NET 2024 की परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स से लेकर ड्रेस कोड तक स्टूडेंट्स इन बातों का रखें खास ध्यान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।