Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG 2024 काउंसलिंग के लिए अब इस डेट तक कर सकते हैं चॉइस-फिलिंग, MCC ने बढ़ाई आखिरी तारीख

NEET PG 2024 काउंसलिंग के लिए अब इस डेट तक कर सकते हैं चॉइस-फिलिंग, MCC ने बढ़ाई आखिरी तारीख

NEET PG 2024 चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने फॉर्म जमा नहीं किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Dec 09, 2024 09:26 pm IST, Updated : Dec 09, 2024 09:26 pm IST
सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

NEET PG 2024: नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने चॉइस-फिलिंग की समय सीमा को आग बढ़ा दिया है। जिन लोगों ने अभी तक अपने फॉर्म जमा नहीं किए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, MCC NEET PG 2024 राउंड 2 पंजीकरण की समय सीमा 10 दिसंबर, दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। NEET PG 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग सुविधा को भी 11 दिसंबर, सुबह 8 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।

समिति 11 और 12 दिसंबर को MCC NEET PG 2024 की सीट आवंटन सूची जारी करेगी। राउंड 2 सीट आवंटन के परिणाम 12 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी योग्यता रैंक, विकल्प भरने के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकताओं, सीट की उपलब्धता और लागू आरक्षण नीतियों के आधार पर MCC NEET PG 2024 सीट आवंटन सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के बाद क्या? 

सीट आवंटन परिणाम के बाद, उम्मीदवार 13 से 20 दिसंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेंगे। शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 21 और 22 दिसंबर को किया जाएगा।

राउंड 3 के लिए कब शुरू होंगे पंजीकरण

एमसीसी नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें शुल्क भुगतान और विकल्प भरने की सुविधा 1 जनवरी तक खुली रहेगी। एनईई पीजी 2024 राउंड 3 विकल्प भरने की प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होगी और 1 जनवरी को समाप्त होगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 2 और 3 जनवरी को की जाएगी और इसके परिणाम 4 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 13 जनवरी है।

NEET PG 2024 counselling: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024
  • नीट पीजी 2024 रिजल्ट
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • एमबीबीएस की मार्कशीट
  • एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट
  • इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट
  • एमसीआई द्वारा जारी स्थायी या अनंतिम पंजीकरण सर्टिफिकेट
  • वैध फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ये भी पढ़ें- 

कहां से पढ़े हैं संजय मल्होत्रा? जानें

UPSC CSE Mains परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement