1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कल जारी होगा NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

कल जारी होगा NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Aug 27, 2023 03:58 pm IST

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की तरफ से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 2023 के दूसरे फेज के सीट आवंटन परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NEET PG Counselling Round 2 Seat Allotment List: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की तरफ से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 2023 के दूसरे फेज के सीट आवंटन परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। नए अपडेट के मुताबिक सीट अलॉटमेंट लिस्ट कल यानी 28 अगस्त को जारी की जाएगी। जारी होने के बाद वे सभी जिन्होंने राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमडी, एमएस, एमडीएस कार्यक्रम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमसीसी एनईईटी काउंसलिंग 2023 के लिए विकल्प भरे थे, एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। 

शेड्यूल के मुताबिक परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को 29 अगस्त को एमसीसी पोर्टल पर अपने डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को 29 अगस्त और 25 सितंबर तक मूल दस्तावेजों के साथ नामित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार नीचे दस्तावेजों की लिस्ट देख सकते हैं।

  • एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र
  • प्रवेश पत्र
  • नीट पीजी 2023 परिणाम
  • एमबीबीएस, बीडीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्कशीट
  • एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाणपत्र और अनंतिम प्रमाणपत्र

कैसे करेंगे चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध पीजी मेडिकल टैब पर क्लिक करें।
  • फिर NEET PG काउंसलिंग 2023 राउंड 2 सीट आवंटन पर क्लिक करें। 
  • यह आपको लॉगिन विंडो पर ले जाएगा जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा
  • इसके बाद NEET PG काउंसलिंग 2023 राउंड 2 सीट आवंटन स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • आखिरी में इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: उप निदेशक और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जान लें कितनी मिलेगी सैलरी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।