1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2024: MCC आज घोषित करेगा राउंड 1 काउंसलिंग का रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक

NEET UG 2024: MCC आज घोषित करेगा राउंड 1 काउंसलिंग का रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2024 12:04 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 12:04 pm IST

नीट यूजी के पहले चरण के काउंसलिंग के लिए MCC आज सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर देगा। जो उम्मीदवार इस चरण में शामिल हो रहे हैं वे अपना सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं।

NEET UG Counselling- India TV Hindi
NEET UG Counselling Image Source : FILE PHOTO

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) MBBS, BDS और संबद्ध कोर्सों में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट की घोषणा करेगी। यह काउंसलिंग NEET UG 2024 काउंसलिंग 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें भरने के लिए आयोजित की जाती है। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग सुविधा को 2 बार बढ़ाया गया और निर्धारित तारीख से दो दिन बाद 22 अगस्त को बंद कर दिया गया।

MCC द्वारा NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के नतीजों के अंतर्गत पहले चरण में शामिल छात्र-छात्राओं को अलॉट किए गए सीटों की जानकारी देगी। इसके बाद स्टूडेंट्स को अलॉट सीट से सम्बन्धित कॉलेज में 24 से 29 अगस्त तक रिपोर्ट करना होगा और ज्वाइनिंग लेनी होगी। इसके बाद सम्बन्धित संस्थानों द्वारा ज्वाइन किए गए स्टूडेंट्स की लिस्ट MCC को 30 से 31 अगस्त तक सबमिट करनी होगी।

ऐसे जानें किस कॉलेज में मिली आवंटित सीट

नीट में ऐसे छात्र-छात्राओं जिन्होंने NEET UG 2024 ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए 14 से 20 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की है, वे अपनी अलॉटेड सीट की जानकारी के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाए। इसके बाद स्टूडेंट्स UG Medical सेक्शन में जाएं, फिर Candidate Activity Board में एक्टिव लिंक से लॉग-इन करें। इसके बाद आपको अलॉटेड सीट दिख जाएगी। 

कब शुरू होगा राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन

पहला राउंड कंप्लीट होने के बाद एमसीसी दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेगी। इस राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 5 से 10 सितंबर तक होंगे। इसी बीच, छात्रों को च्वाइस की सीटों के लिए च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग 6 से 10 सितंबर के बीच करनी होगी। फिर राउंड 2 के रिजल्ट 13 सितंबर को जारी होंगे और छात्रों को आवंटित कॉलेज में 20 सितंबर तक रिपोर्ट करना होगा और ज्वाइनिंग करनी होगी।

ये भी पढ़ें:

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दिन क्या करना है और क्या नहीं? यहां देखें पूरी चेकलिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।