1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल हुआ जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल हुआ जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

 Published : Jul 12, 2025 07:20 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 07:21 pm IST

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल को जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण को पढ़ सकते हैं।

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने काउंसलिंग शेड्यूल को जारी कर दिया है। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। MCC ने  एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल को जारी किया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वबेसाइट जाकर संबंधित शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

एक बार रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। उम्मीदवार निम्नवत तालिका के माध्यम से समूचे शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल

इवेंट तारीख
राउंड 1 के लिए पंजीकरण और भुगतान जमा करना  21 जुलाई से 28 जुलाई (दोपहर 12 बजे तक)
राउंड 1 के लिए विकल्प भरना, लॉक करना 22 जुलाई से 28 जुलाई (रात 11:55 बजे तक)
राउंड 1 के लिए विकल्प लॉक करना 28 जुलाई को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक
राउंड 1 के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 29 जुलाई से 30 जुलाई तक
राउंड 1 का परिणाम 31 जुलाई
राउंड 1 के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 1 अगस्त से 6 अगस्त तक
राउंड 2 के लिए पंजीकरण, भुगतान 9 अगस्त से 11 अगस्त (दोपहर 12 बजे तक)
राउंड 2 के लिए विकल्प भरना, लॉक करना 12 अगस्त से 18 अगस्त तक
राउंड 2 के लिए विकल्प लॉक करना 18 अगस्त को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक
राउंड 2 के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 19 अगस्त से 18 अगस्त तक 20
राउंड 2 का परिणाम 21 अगस्त
राउंड 2 के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 22 अगस्त से 29 अगस्त तक
राउंड 3 पंजीकरण, भुगतान 3 सितंबर से 8 सितंबर तक
राउंड 3 के लिए विकल्प भरना, लॉकिंग 3 सितंबर से 8 सितंबर तक
राउंड 3 के लिए विकल्प लॉकिंग 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक
राउंड 3 के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 सितंबर से 10 सितंबर तक
राउंड 3 का परिणाम 11 सितंबर तक
राउंड 3 के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 12 सितंबर से 18 सितंबर तक
अधूरी रिक्तियों के लिए पंजीकरण 22 सितंबर से 24 सितंबर (दोपहर 12 बजे तक)
विकल्प भरना, लॉकिंग 22 सितंबर से 25 सितंबर तक
चॉइस लॉकिंग 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया 25 सितंबर से 26 सितंबर तक
परिणाम 27 सितंबर
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक

शेड्यूल के लिए डायरेक्ट लिंक        

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।