1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2025 एग्जाम पैटर्न को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, यहां पढ़ें डिटेल

NEET UG 2025 एग्जाम पैटर्न को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, यहां पढ़ें डिटेल

 Published : Jan 26, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 12:53 pm IST

NEET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी 2025 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी किया गया है। आइए इस खबर के माध्यम से संबंधित विवरण को डिटेल में जानते हैं।

नीट यूजी 2025 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में बदलाव (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
नीट यूजी 2025 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में बदलाव (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

NEET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किए हैं। नीट परीक्षा 2025 प्रश्न पत्र पैटर्न और परीक्षा अवधि पर स्पष्टीकरण के संबंध में NTA ने एक नोटिस भी जारी किया है। जारी किए गए नोटिस को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, सेक्शन बी में पहले शामिल किए गए वैकल्पिक प्रश्नों(Optional Questions) को हटा दिया गया है, जिससे परीक्षा का प्रारूप महामारी से पहले की मूल संरचना में वापस आ गया है। पूर्व-कोविड प्रारूप के अनुसार, अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा।

NEET UG 2025: प्रश्न पत्र पैटर्न

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से आप इसे समझ सकते हैं। 

  • कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे। 
  • भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 प्रश्न होंगे। 
  • जीव विज्ञान से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  • COVID-19 महामारी के दौरान अस्थायी रूप से शुरू किए गए वैकल्पिक प्रश्नों का प्रावधान अब उपलब्ध नहीं होगा। 
  • परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी।
सेक्शन प्रश्नों की संख्या
फिजिक्स 45
केमिस्ट्री 45
जीव विज्ञान 90
कुल 180

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

इससे पहले, एनटीए ने APAAR ID को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी किया था। नोटिस के अनुसार, नीट यूजी 2025 पंजीकरण के लिए एपीएएआर आईडी अनिवार्य नहीं है और नीट (यूजी)-2025 एक ही दिन और एक ही पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर-आधारित) में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

AISSEE 2025 के आवेदन में आज से कर सकेंगे सुधार, आज खुलेगी करेक्शन विंडो; जानें लास्ट डेट 

'आज विश्व प्रतीक्षा कर रहा है, भारत से हमें आगे का रास्ता मिले,' बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।