1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NIFT 2023 एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में जानें कैसे करें डाउनलोड

NIFT 2023 एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में जानें कैसे करें डाउनलोड

 Published : Jan 18, 2023 05:28 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 05:28 pm IST

NIFT 2023 एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

NIFT 2023 के एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट जारी(सांकेतिक फोटो) - India TV Hindi
NIFT 2023 के एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : INDIA TV

NIFT 2023 Entrance Exam Admit Card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की तरफ से NIFT 2023 एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस तारीख को है NIFT की परीक्षा 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। NIFT की तरफ से जारी किए गए एक ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए एंट्रेंस एग्जाम 5 फरवरी 2023 को आयोजित कराया जाएगा। 

उम्मीदवार एडमिट कार्ड को ऐसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  nift.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद कैंडिडेट वेबसाइट के होमपेज पर एडमिशन टैब पर क्लिक करें 
  • आपके सामने एक नया विंडो खुल जाएगी।
  • फिर आप रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉग इन कर लें।
  • फिर जरूरी डिटेल दर्ज करें। 
  • आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • इसके बाद आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल के रख लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।