1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 'कोई भी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा', यूपी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह बोले

'कोई भी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा', यूपी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह बोले

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 12, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 02:38 pm IST

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कोई भी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा, सभी बेसिक स्कूल यथावत काम करते रहेंगे।

यूपी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह- India TV Hindi
यूपी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह Image Source : X @THISISSANJUBJP

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि कोई स्कूल भी बंद नहीं किया जाएगा। सभी बेसिक स्कूल यथावत काम करते रहेंगे। उन्होंने बच्चों के स्कूलों में नामांकन की आयु घटाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह राष्ट्रीय मानक है कि बच्चा कक्षा एक में 6 वर्ष का होना चाहिए। कक्षा 8 तक 14 वर्ष का बच्चा होना चाहिए। इसी के आधार पर शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को आठवीं तक की अनिवार्य शिक्षा दी जा रही है। इसलिए नामांकन की आयु घटा पाना संभव नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में करीब 1 करोड़ 5 लाख बच्चे बेसिक शिक्षा स्कूलों में एनरोल्ड हैं, जिनको लगभग 338000 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। 100000 से भी अधिक शिक्षामित्र भी तैनात हैं।" बेसिक शिक्षा मंत्री ने आग कहा कि बेसिक विभाग के स्कूलों में वर्तमान में प्रति शिक्षक छात्र 1:35 और 1:30 का रेश्यो है, इसे और बेहतर किया जा रहा है।

बता दें कि बीते कल यानी 11 अगस्त से यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी(सपा) के विधायकों ने बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया था। इस दौरान सपा विधायकों ने "आप चलाइए मधुशाला हम चलाएंगे PDA पाठशाला" के नारे लगाए थे। बता दें कि चार दिन के इस सत्र के पूरी तरह हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष इस सत्र को बहुत छोटा बताकर इसे बढ़ाने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार के मुताबिक ये सत्र 14 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। बीते कल यूपी विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।