1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. मणिपुर में NEET UG, CUET UG और CUET PG 2023 की परीक्षा के लिए नई तारीखें जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

मणिपुर में NEET UG, CUET UG और CUET PG 2023 की परीक्षा के लिए नई तारीखें जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2023 07:39 pm IST,  Updated : May 26, 2023 07:39 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मणिपुर के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट टेस्ट, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG टेस्ट की नई संभावित तारीखों की घोषणा की है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नेशनल  टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आज कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मणिपुर के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट टेस्ट, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG टेस्ट की नई संभावित तारीखों की घोषणा की है। नवीनतम अधिसूचना के मुताबिक, NTA जून में पूर्वोत्तर राज्य में कॉमन एंट्रेंस टेस्टको आयोजित करेगी। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर उपलब्ध है। 

नेशनल  टेस्टिंग एजेंसी 3 से 5 जून के बीच किसी भी दिन नीट यूजी 2023 आयोजित करेगी, जबकि सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा को 5 जून से लेकर 8 जून तक आयोजित की किया जाएगा। CUET PG 2023 परीक्षा को 5 जून से लकेर 17 जून के बीच अपनी मूल तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए  011-40759000, 011- 69227700, सुबह 07.00 बजे से शाम 07.00 बजे तक फोन कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए शहर बदलने का विकल्प उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जो कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण मणिपुर में NEET UG 2023 और CUET UG 2023 में उपस्थित नहीं हुए हैं, भले ही उन्होंने इन परीक्षाओं के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हों या नहीं।

शहर परिवर्तन विकल्पों की प्राप्ति के आधार पर, उम्मीदवारों को तदनुसार एनटीए के संबंधित आधिकारिक परीक्षा पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।