1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. PNB में निकली है 5000 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

PNB में निकली है 5000 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

 Published : Feb 07, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 02:48 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसमे सेलेक्ट होने पर स्टाइपेंड कितना मिलेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है। शुरू होने पर जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सभी PNB बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से ऑर्गनाइजेशन में 5000 से ज्यादा वैकेंसी को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसमें सेलेक्ट होने पर कितना स्टाइपेंड मिलेगा। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं है, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

पंजाब नेशनल बैंक में निकली अप्रेंटिस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी स्टाइपेंड मिलेगा इसे आप निम्नवत प्वाइंट्स में देख सकते हैं। 

  • रूरल/ सेमी अर्बन/ अर्बन- 12300 रुपये प्रति माह (कांट्रेक्ट पीरियड तक)
  • मेट्रो- 15000 रुपये प्रति माह (कांट्रेक्ट पीरियड तक)

कैसे कर सकेंगे आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा और खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल/OBC/EWS कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये है। महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये है। SC/ST/PWBD कैटेगरी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये है। पेमेंट ऑनलाइन मोड से करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार PNB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

CTET 2026: इन दो सेंटर्स पर नहीं हुई परीक्षा, जानें क्या रही वजह और अब कब होगा एग्जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।