1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. PSB SO भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, क्या है प्रोसेस? जानें

PSB SO भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, क्या है प्रोसेस? जानें

 Published : Sep 29, 2024 02:31 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 02:32 pm IST

जिन उम्मीदवारों को PSB SO भर्ती के लिए अप्लाई करना है वे सभी ऐसा जल्द से जल्द कर दें, क्यों कि इसके लिए चल रही आवदेन प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा।

पीएसबी एसओ भर्ती- India TV Hindi
पीएसबी एसओ भर्ती Image Source : PTI (FILE)

अगर आप भी PSB SO भर्ती के लिए आवदेन करने के इच्छुक हैं या कर चुके हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। पंजाब एंड सिंध बैंक आज यानी 29 सितंबर 2024 को स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे। 

कैसे करें अप्लाई 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को PSB SO भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क 

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये+ लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क है, और सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 850 रुपये+ लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क है। उम्मीदवार को आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक लेनदेन शुल्क वहन करना होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और व्यावसायिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी और अधिकतम अंक 100 होंगे। परीक्षा की अवधि 105 मिनट है। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार पंजाब और सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Assam Rifles में निकली भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई, क्या है एलिजिबिलिटी? जानें

भारत का एक ऐसा राज्य जहां नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन, जानें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।