1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. PSEB 10th, 12th supplementary exam 2024: शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां जानें लास्ट डेट और आवेदन प्रक्रिया

PSEB 10th, 12th supplementary exam 2024: शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां जानें लास्ट डेट और आवेदन प्रक्रिया

 Edited By: Akash Mishra
 Published : May 11, 2024 04:08 pm IST,  Updated : May 11, 2024 04:08 pm IST

PSEB 10th, 12th supplementary exam 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

PSEB 10th, 12th supplementary exam 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी), मोहाली ने पीएसईबी पूरक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। जो छात्र पूरक परीक्षा के लिए पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी 2024 कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं।

क्या है आखिरी तारीख 

पीएसईबी 2024 पूरक परीक्षा(supplementary exam) के लिए बिना विलंब शुल्क के भरने की आखिरी तारीख 25 मई है। 

छात्र 25 मई के बाद 1,000 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करके पीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने और विलंब शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि 7 जून है, और क्षेत्रीय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून है।

कितना देना होगा शुल्क 

PSEB कक्षा 10 के छात्रों को परीक्षा दोबारा देने के लिए 1,150 रुपये प्रति विषय शुल्का का भुगतान करना होगा, अतिरिक्त 200 रुपये के साथ- यानी प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए, प्रति परीक्षा कुल 1,350 रुपये, जिसमें हार्ड कॉपी प्रमाणपत्र शुल्क भी शामिल है। दूसरी ओर, कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले कक्षा 12 के छात्रों को हार्ड कॉपी प्रमाणपत्र शुल्क सहित प्रति परीक्षा 1,750 रुपये (कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 1,500 रुपये और अतिरिक्त विषय के लिए 250 रुपये) का भुगतान करना होगा।

कैस करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – pseb.ac.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर पीएसईबी 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म 2024 पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवश्यक शुल्क का भुगतान करें.
  • इसके बाद सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेज कर रखें।

ये भी पढ़ें- School Reopen: झारखंड में इस तारीख से खुल रहे स्कूल, जारी हुआ आदेश

JEECUP 2024 के आवेदन में सुधार के लिए खुल गई करेक्शन विंडो, जानें क्या है लास्ट डेट
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।