1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार और नहीं... ऐसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट चेक

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार और नहीं... ऐसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट चेक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2022 10:12 am IST,  Updated : Nov 29, 2022 10:12 am IST

रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाले रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।

Railway Group D Result- India TV Hindi
रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट Image Source : FILE PHOTO

रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। खबर आ रही है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। हालांकि, आज हम आपको यहां बताएंगे कि जब आरआरबी का रिजल्ट आ जाए तो आप उसे कैसे चेक कर सकते हैं। Railway Group D Result को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन जल्द ही इसे लेकर  rrbcdg.gov.in पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

ऐसे करें रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाले रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको भरनी होंगी और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा। यहां से अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी की सैलरी

इस परीक्षा में पास होने के लिए कटऑफ की बात करें तो यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। वहीं EWS कैटेगरी के लिए भी न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। जबकि,  OBC कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 फीसदी। वहीं SC और ST कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 30 फीसदी। जबकि इस नौकरी में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये हर महीने होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।