1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राजस्थान में दुकानदार चेक करता मिला कक्षा 10वीं की बोर्ड कॉपियां, जल्द आने वाला है रिजल्ट; देखें VIDEO

राजस्थान में दुकानदार चेक करता मिला कक्षा 10वीं की बोर्ड कॉपियां, जल्द आने वाला है रिजल्ट; देखें VIDEO

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 26, 2025 09:16 pm IST,  Updated : May 26, 2025 09:16 pm IST

एक तरफ राजस्थान के कक्षा 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किराने की दुकान पर दुकानदार बोर्ड की कापियां चेक करता नजर आ रहा है।

rajasthan, RBSE 10th Result- India TV Hindi
किराने पर बोर्ड कॉपी चेक करता दुकानदार Image Source : INDIA TV

अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर तारीख जल्द जारी होने वाली है, बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। इसी बीच एक दुकान पर कक्षा 10वीं की बोर्ड कॉपी चेक करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, दावा किया गया कि दुकानदार राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं के संस्कृत विषय की कॉपी चेक कर रहा है। इस पर बोर्ड के सचिव ने कहा कि इससे गड़बड़ी की आशंका नहीं है, बल्कि यह गोपनीयता भंग की श्रेणी में आता है।

वीडियो में कॉपी चेक करता दिखा दुकानदार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित होने से पहले ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा कि किराने की दुकान पर बैठा एक व्यक्ति बोर्ड की कापियां चेक कर रहा है। इसी दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली। मिली जानकारी के मुताबिक, वह व्यक्ति शिक्षक भी नहीं है, बल्कि किसी टीचर ने उसे वह कॉपियां दी थी।

किसी परिचित टीचर ने दी दुकानदार को कॉपी

जानकारी के अनुसार, किराने की दुकान पर बैठा व्यक्ति जिन कापियों को चेक करता दिखाई दे रहा है वह 10वीं कक्षा की संस्कृत विषय की बताई जा रही है, वहीं डीडवाना- कुचामन सिटी जिले के एक गांव में एक दुकान पर व्यक्ति द्वारा कापियां चेक की जा रही थीं। इस मामले को लेकर जब राजस्थान शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा से बात की गई है तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पहले बोर्ड की जानकारी में आया था जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी नागौर से इस संबंध में रिपोर्ट ली गई है। 

बोर्ड सचिव ने दी ये जानकारी

बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने आगे बताया कि रिपोर्ट आने पर अध्यापक के खिलाफ शिक्षा निदेशालय बीकानेर को लिखा गया है। जांच में सामने आया है कि दुकान पर बैठा व्यक्ति अपने परिचित अध्यापक की ओर से जांची गई कापियों के नंबर जोड़ने का काम कर रहा था, इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। यह गोपनीयता भंग की श्रेणी में आता है। शिक्षक पर नियमानुसार गोपनीयता भंग की कार्यवाही की जा रही है।

(अजमेर से राजकुमार वर्मा)

ये भी पढ़ें:

RBSE 8th Result: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना स्कोर

राजस्थान में 21 टीचर फर्जी डिग्री के दम पर कर रहे थे नौकरी, ऐसा हुआ मामले का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।