1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज से शुरू हुए इस राज्य में प्रैक्टिकल एग्जाम्स, अब कब से होंगे बोर्ड एग्जाम?

आज से शुरू हुए इस राज्य में प्रैक्टिकल एग्जाम्स, अब कब से होंगे बोर्ड एग्जाम?

 Published : Jan 09, 2025 01:32 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 01:32 pm IST

देश के कई बोर्ड जल्द ही अपने प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू करने वाले हैं। इसी सिलसिले में आज राजस्थान बोर्ड के कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू हो रहे हैं।

RBSE Practical Exam- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

देश के कई राज्यों के बोर्ड एग्जाम जल्द शुरू होने वाले हैं। पर उससे पहले बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम होने हैं। इसी सिलसिले में राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम आज यानी 9 जनवरी से शुरू हो गए हैं, जो 8 फरवरी तक चलनी है। जानकारी दे दें कि इस बार बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए खास नई व्यवस्था की है, जिससे परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनी रहेगी।

किन विषयों के होने हैं प्रैक्टिकल?

ये प्रैक्टिकल एग्जाम कक्षा 12वीं के साइंस, जियोग्राफी, आर्ट और कंप्यूटर साइंस विषयों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, जो करीबन 1 माह तक चलेगी। बोर्ड के मुताबिक, इस बार स्वंयपाठी (प्राइवेट) छात्रों के प्रैक्टिकल्स 1 फरवरी से 8 फरवरी के बीच होगा। छात्रों के ये प्रैक्टिकल्स बाहर के टीचर लेंगे।

क्या किया गया है इस बार बदलाव?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि साल 2025 में पहली बार प्रैक्टिकल एग्जाम में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत हर परीक्षक को अपनी लोकेशन और फोटो 3-3 बार बोर्ड को भेजनी होगी, पहली बार जब एग्जाम शुरू होंगे, दूसरी बार एग्जाम के बीच में और तीसरी बार एग्जाम खत्म होने के बाद फोटो भेजना अनिवार्य है। बोर्ड ने यह कदम शिक्षा मंत्री के निर्देश पर उठाया है। प्रैक्टिकल एग्जाम में कोई बाधा न हो, इसकी निगरानी जिला स्तर पर की जानी है।

निर्देशों के मुताबिक, एग्जाम के दौरान किसी प्रकार की अनिमितता या अनुचित गतिविधि की स्थिति में परीक्षक को फौरन पास के पुलिस थाने, जिला शिक्षाधिकारी और बोर्ड का बताना होगा।

कब होंगे बोर्ड एग्जाम?

राजस्थान बोर्ड ने अबतक ऑफिशियल डेटशीट जारी नहीं की है, पर माना जा रहा कि कक्षा 10वीं के एग्जाम 7 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होंगे और कक्षा 12वीं के एग्जाम 28 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।