1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. AIIMS INI CET Result: परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से कर लें चेक; जानें किन संस्थानों में मिलता है दाखिला

AIIMS INI CET Result: परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से कर लें चेक; जानें किन संस्थानों में मिलता है दाखिला

 Published : Nov 16, 2025 11:07 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 11:08 am IST

एम्स आईएनआई सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

AIIMS INI CET Result: एम्स आईएनआई सीईटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने राष्ट्रीय महत्व संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (INICET) के जनवरी 2026 सत्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रोल नंबर के आधार पर INI CET जनवरी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की रैंक, पर्सेंटाइल और अन्य जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर प्रकाशित कर दी गई है। 

AIIMS INI CET Result: कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

AIIMS INI CET Result: चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

आईएनआई सीईटी जनवरी परीक्षा 9 नवंबर को ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा चिकित्सा शिक्षा के लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) में स्नातकोत्तर(पीजी) पाठ्यक्रमों - एमडी, एमएस, डीएम (6 वर्ष), एमसीएच (6 वर्ष) और एमडीएस में प्रवेश के लिए है, जो एम्स-नई दिल्ली और अन्य एम्स, जेआईपीएमईआर-पुदुचेरी, पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़, निमहंस-बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी, त्रिवेंद्रम हैं।

समान अंक प्राप्त करने पर 

ऐसे मामलों में जहां एक से अधिक अभ्यर्थियों ने समान अंक प्राप्त किए, निम्नलिखित मानदंडों को लागू करके बराबरी का समाधान किया गया:

  • नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी, उसके बाद
  • आयु में अधिक अभ्यर्थी

सीट आवंटन के लिए संस्थानों और विषयों के चयन और वरीयता की विस्तृत प्रक्रिया वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर अधिसूचित की जाएगी। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें-  

NPCIL में निकली डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन