1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NPCIL में निकली डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

NPCIL में निकली डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

 Published : Nov 11, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 12:03 pm IST

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने उप प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भऱकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक अप्लाई करने के लिए 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 122 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री या समकक्ष व्यावसायिक योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में एक लिखित या ऑनलाइन परीक्षा, उसके बाद साक्षात्कार या व्यक्तिगत मूल्यांकन शामिल है। उम्मीदवारों को एनपीसीआईएल के नियमों के अनुसार एक चिकित्सा परीक्षा भी देनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को पीएसयू कार्यकारी वेतनमान के अनुसार वेतन, भत्ते और अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 

कैसे संचालित होती है अल फलाह यूनिवर्सिटी, जिसके डॉक्टर को आतंकी गतिविधियों के तहत किया गया अरेस्ट; जानें इस यूनिवर्सिटी के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।