AP SSC Result 2023: एपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की तरफ से 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज यानी 6 मई को जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए वे आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in और results.bse.ap.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की।
इस बार के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। लडकियों ने 75.38 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, 69.27 फीसदी लड़के एसएससी की परीक्षा पास करने में सफल रहे। बता दें कि एपी एसएससी 10 वीं की परीक्षा 13 से 18 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6,05,052 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 3,09,245 लड़के और 2,95,807 लड़कियां थीं।कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक
ये भी पढ़ें- कौन है भविष्य का बुद्ध? जो अभी तक दुनिया बचाने नहीं आया; UPSC प्रीलिम्स में पूछा गया प्रश्न
संपादक की पसंद