1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. प्रिया जायसवाल बनी बिहार टॉपर, जारी हुआ बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट; देखें टॉपर लिस्ट

प्रिया जायसवाल बनी बिहार टॉपर, जारी हुआ बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट; देखें टॉपर लिस्ट

 Published : Mar 25, 2025 01:40 pm IST,  Updated : Mar 25, 2025 02:59 pm IST

बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं...- India TV Hindi
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी Image Source : INDIA TV

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। इस साल कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस साल कॉमर्स विषयों के छात्रों का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 94.77% दर्ज हुआ है।

प्रिया बनी टॉपर

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 86.50 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के मुताबिक, बिहार में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 नंबर्स के साथ साइंस में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, आकाश कुमार (अरवल) ने 480 नंबर के साथ दूसरा स्थान और पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कितना रहा पास पर्सेंटाइल?

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस साल आर्ट का पास पर्सेंटाइल 82.75%, कॉमर्स का 94.77% और साइंस का 89.66% है। वहीं, पूरे प्रदेश का कुल पास परसेंटाइल 86.5% है।

Bihar Board 12th Topper 2025: टॉपर सूची

साइंस स्ट्रीम

bihar board
Image Source : INDIA TVसाइंस के टॉपर

कॉमर्स स्ट्रीम

bihar board
Image Source : INDIA TVकॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

आर्ट स्ट्रीम

bihar board
Image Source : INDIA TVआर्ट स्ट्रीम के टॉपर्स

ये भी पढ़ें:

BSEB 12th Result: जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना स्कोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन