बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट https://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 86.50% छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स विषय के छात्रों का पास पर्सेंटाइल सबसे अधिक 94.77% रहा है, इसी के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है, परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट https://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर देख सकते हैं।
कुल कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
बता दें कि साल 2025 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक हुआ था, जिसमें 1292313 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं।
देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि लगातार 7वीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है। BSEB की इंटर परीक्षा में इस बार सर्वाधिक साइंस स्ट्रीम के 6 लाख 33 हजार 896, आर्ट स्ट्रीम के 6 लाख 11 हजार 365 और कॉमर्स स्ट्रीम के 34 हजार 821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। साइंस के 5 लाख 68 हजार 330, कला के 5 लाख 05 हजार 884 और कॉमर्स के 32 हजार 999 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
ये भी पढ़ें:
प्रिया जायसवाल बनी बिहार टॉपर, जारी हुआ बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट