1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025: स्कोरकार्ड ibps.in पर हुआ जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025: स्कोरकार्ड ibps.in पर हुआ जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Dec 24, 2025 05:44 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 05:57 pm IST

IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 के स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 परिणाम के स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स( रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, कैप्चा) का उपयोग करना होगा।

आधिकारि वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

कैसे करें IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट को चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वहां मांगे विवरण को भरें।
  • इसके बाद उसे सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब कैंडिडेट्स अपने स्कोरकार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

स्कोरकार्ड चेक करने के लिए सीधी लिंक

बता दें कि ऑफिसर स्केल I के लिए ऑनलाइन प्रीलिम्स का रिजल्ट 19 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके हैं, वे अब आगे के चरण यानी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हैं। बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल होंगे। समय 120 मिनट का होगा। प्रश्न पत्र में 5 सेक्शन होंगे, जिनमें से हर सेक्शन में 40 सवाल होंगे - रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज, हिंदी लैंग्वेज और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें-  

CAT 2025 का परिणाम iimcat.ac.in पर हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड को चेक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन