1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th, 12th Result 2023: जारी होने वाले हैं सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

CBSE 10th, 12th Result 2023: जारी होने वाले हैं सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2023 11:38 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 11:38 pm IST

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के एग्जाम होने के बाद से लाखों छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां जानें कब तक जारी होंगे सीबीएसई के रिजल्ट...

CBSE 10th and 12th results- India TV Hindi
CBSE 10th and 12th results Image Source : PTI

CBSE 10th 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2023 की घोषणा करेगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी नतीजों की घोषणा को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। एक बार, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2023 घोषित हो जाने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर या डिजी लॉकर ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

जानें कब तक जारी होने की हैं संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 अप्रैल 2023 के आखिरी हफ्ते और मई 2023 के पहले हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की कोई खास तारीख नहीं बताई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट के लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इतने लाख छात्रों ने दिए थे एग्जाम

बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023 14 फरवरी 2023 से आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की परीक्षा 21 मार्च 2022 को समाप्त हुई जबकि कक्षा 12 वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त हुई। इस साल, कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 21,86,940 छात्र और 12वीं में 16,96,770 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

CBSE 10th 12th Result 2023: ऐसे करें चेक

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

इसके बाद 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें।
फिर 'सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023' पढ़ने वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर एक विंडो दिखाई देगी।
अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब आपके स्क्रीन पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 2023 के रिजल्ट दिख रहे होंगे।
अंत में आगे की जरूरत के लिए इसे अपने कंप्यूटर पर सेव कर लें या प्रिंट कर लें।

ये भी पढ़ें-

MS Dhoni: क्या आपको पता है एमएस धोनी की एजुकेशन क्वालिफिकेशन, नहीं न! तो जानें यहां
MPESB हाई स्कूल टीईटी के रिजल्ट हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन