1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Board 12th Result 2024: तिरुवनंतपुरम का पास परसेंटेज सबसे अधिक, देखें टॉप 3 की लिस्ट

CBSE Board 12th Result 2024: तिरुवनंतपुरम का पास परसेंटेज सबसे अधिक, देखें टॉप 3 की लिस्ट

 Published : May 13, 2024 12:31 pm IST,  Updated : May 13, 2024 12:33 pm IST

CBSE Board 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम में तिरुवनंतपुरम का सबसे अधिक पास परसेंटेज रहा।

CBSE Board 12वीं के परिणाम में तिरुवनंतपुरम का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत- India TV Hindi
CBSE Board 12वीं के परिणाम में तिरुवनंतपुरम का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत Image Source : FILE

CBSE Board 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म कर दिया है। जो भी उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा CBSE Board 12वीं के परिणाम डिजीलॉकर पर भी मौजूद हैं। स्टूडेंट्स डिजीलॉकर पर जाकर अपने 12वीं के परिणाम चेक कर सकते हैं। 

 99.91 फीसदी के साथ तिरुवनंतपुरम का पास परसेंटेज सबसे अधिक 

आज घोषित सीबीएसई कक्षा 12 के नतीजों में, तिरुवनंतपुरम में पास परसेंटेज 99.91 फीसदी के साथ सबसे अधिक है। इसके बाद विजयवाड़ा और चेन्नई में क्रमशः 99.04 प्रतिशत और 98.47 प्रतिशत है।

  • तिरुवनंतपुरम- 99.91%
  • विजयवाड़ा-  99.04%
  • चेन्नई- 98.47%
  • बेंगलुरु- 96.95 %
  • दिल्ली पश्चिम- 95.68 %
  • दिल्ली पूर्व- 94.51 %
  • चंडीगढ़- 91.09 %
  • पंचकुला- 90.26 %
  • पुणे- 89.78 %
  • अजमेर- 89.53 %

लड़कियों का रहा लड़कों से अच्छा प्रदर्शन 

इस साल CBSE Board 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 दर्ज किया गया जो पिछले वर्ष के 87.33% से 0.65 प्रतिशत ज्यादा है। इस वर्ष छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 प्रतिशत है। वहीं, लड़कों का इस साल का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी दर्ज किया गया।

CBSE Board 12th Result 2024: कैसे चेक करें Digilocker पर रिजल्ट

  • सबसे पहले Digilocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या फिर DigiLocker ऐप में जाएं।
  • इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • फिर दिए गए ऑप्शन में से Class 12 result 2024 का चुनाव करें।
  • इसके बाद अपनी निजी जानकारियां, जैसे कि नाम, रोल नबंर आदि दर्ज करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • आखिरी में इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं UP के पूर्व CM अखिलेश यादव? 

जारी हुआ CBSE Board 12वीं का परिणाम, 87.98% स्टूडेंट्स पास; डायरेक्ट लिंक से करें चेक 
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन