1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Class 10th 12th Result: कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट

Class 10th 12th Result: कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट

 Published : Apr 18, 2025 03:58 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 03:58 pm IST

CBSE बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसे लेकर एक अपडेट सामने आ रही है।

सीबीएसई रिजल्ट- India TV Hindi
सीबीएसई रिजल्ट Image Source : FILE PHOTO

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में इस रिजल्ट को लेकर दोनों कक्षाओं के छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। जो उम्मीदवार इन कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं वे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और result.cbse.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र SMS, डिजिलॉकर परीक्षा संगम पोर्टल या उमंग ऐप से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कब तक जारी होंगे रिजल्ट?

ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट मई माह में घोषित कर सकता है। सीबीएसई के पिछलों सालों के रुझानों को देखों तो रिजल्ट 15 मई से लेकर 20 मई के बीच में कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी तारीख को लेकर अपडेट जरूर दी जाएगी। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर नजर जरूर बनाएं रखें।

अधिकारिक ने दी ये जानकारी

हाल में सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर ने एक न्यूज वेबसाइट से बात की और कहां कि बोर्ड की कोशिश रहती है कि वह 55 दिनों के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दें। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड 20 से पहले ही जारी कर सकता है। जानकारी दे दें कि इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें:

​NEET में जनरल कैटेगरी वालों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पाने के लिए कितने नंबर लाने होंगे? जानें
जारी कर दी गई जेईई मेन 2025 सेशन 2 की आसंर-की, यहां लिंक से देखें अपना स्कोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन