नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 की आसंर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 2,3, 4, 7 और 8 अप्रैल के जेईई मेन एग्जाम में शामिल हुए हो वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसे देखने के लिए उम्मीदवारों को कोई लॉगिन क्रेडेंशियल डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस एक क्लिक में इस डाउनलोड कर सकेंगे।
जारी करने के बाद हटा दी गई थी आंसर-की
जानकारी दे दें कि इससे पहले एजेंसी ने 17 अप्रैल को जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी की थी, लेकिन किसी कारण उसे वेबसाइट से हटा लिया और फिर नोटिस जारी किया कि फाइनल आंसर-की आज दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। 2 बजे छात्र इंतजार करते रहे लेकिन आंसर-की जारी होने में थोड़ा समय और लग गया। हालांकि अब आंसर-की जारी कर दी गई है, ऐसे में छात्र अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं।
नए आंसर-की में अब एनटीए ने कल शाम जारी किए गए पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2025 अप्रैल परीक्षा की फाइनल आंसर की में दो सवाल हटा दिए गए हैं। पहला सवाल 3 अप्रैल की पहली शिफ्ट (डोमेस्टिक सेट) का था, जबकि दूसरा हटा दिया गया सवाल 2 अप्रैल की पहली शिफ्ट (इंटरनेशनल सेट) का है। हालांकि, जेईई आंसर की को कल देर रात आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया। एनटीए ने अब उन्हीं सवालों के साथ एक नई जेईई मेन फाइनल आंसर की अपलोड की है।
कब हुई थी परीक्षा?
एजेंसी ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 2,3,4,7,8 और 9 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
JEE main 2025 session 2 final answer key: कैसे चेक करें आंसर-की?
- सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- फिर 'Final Answer Keys for JEE(Main) 2025 Session-2 [Paper-1 (B.E./B.Tech)]' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब यह आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
- जहां जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब इसे फाइनल आंसर की को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और सेव करें।
ये भी पढ़ें:
NEET में जनरल कैटेगरी वालों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पाने के लिए कितने नंबर लाने होंगे? जानें