1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के री इवैल्यूएशन और री वेरिफिकेशन रिजल्ट जारी किए, जानें कैसे करें चेक

CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के री इवैल्यूएशन और री वेरिफिकेशन रिजल्ट जारी किए, जानें कैसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2023 03:00 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 03:00 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के री इवैल्यूएशन और री वेरिफिकेशन रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी 13 जून को कर दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के री इवैल्यूएशन और री वेरिफिकेशन रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी 13 जून को कर दी है। उम्मीदवार कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार को बताया जाता है कि उनको पुनर्सत्यापन परिणामों देखने के लिए अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके re-evaluation and re-verification रिजल्ट देख सकते हैं। 

12वीं के लिए डायरेक्ट लिंक 

10वीं के लिए डायरेक्ट लिंक

कैसे करें चेक (How to check CBSE Board re-evaluation and re-verification Result)

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं
  • फिर होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बारहवीं या दसवीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन/सत्यापन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।
  • आखिरी में रिजल्ट चेक कर पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें: आपको पता है कि सड़क पर बनी इन लाइनों का मतलब क्या होता है? ज्यादातर लोगों को गलत अर्थ पता है
ये हैं देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, इनसे पढ़ लिए तो करोगे मोटी कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन