1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Board Result 2023: जल्द जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करना होगा चेक

CBSE Board Result 2023: जल्द जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करना होगा चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 02:38 pm IST

CBSE Board Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड मई-जून में रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CBSE Board Result 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का अब बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड मई-जून में रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा। 

बता दें कि पिछले साल, परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी और दोनों टर्म के लिए अलग-अलग परिणाम घोषित किए गए थे। हालांकि, परीक्षाएं एक बार में आयोजित की जाती हैं और उम्मीद की जाती है कि परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में जल्दी घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresuts.nic.in पर जारी किया जाएगा। साथ ही, उम्मीदवार एसएमएस, डिजीलॉकर और कुछ आधिकारिक ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी, रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जानकरी दर्ज करते ही कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपने परिणाम के चेक करें व आगे के यूज के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें। 

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को क्रमशः 14 फरवरी से 21 मार्च और 5 अप्रैल तक आयोजित की थी। आपको बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षा में 21,86,940 छात्रों और 16,96,770 कक्षा 12 के छात्रों सहित कुल 38,83,710 छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठ थे। 

ये भी पढ़ें- JNU Recruitment: जेएनयू नॉन टीचिंग पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन