1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th 12th Class Result Update: क्या आज आएंगे CBSE के रिजल्ट? जानें अधिकारी ने क्या कहा

CBSE 10th 12th Class Result Update: क्या आज आएंगे CBSE के रिजल्ट? जानें अधिकारी ने क्या कहा

 Published : Jul 30, 2021 08:16 am IST,  Updated : Jul 30, 2021 08:21 am IST

सीबीएसई के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक जवाब में, बोर्ड के प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा, 'थोड़ी देर प्रतीक्षा करें। सुबह इस बात पुष्टि होगी कि रिजल्ट आज घोषित होने जा रहा है या नहीं।'

CBSE 10th 12th Class Result Update: क्या आज आएंगे CBSE के रिजल्ट? जानें अधिकारी ने क्या कहा- India TV Hindi
CBSE 10th 12th Class Result Update: क्या आज आएंगे CBSE के रिजल्ट? जानें अधिकारी ने क्या कहा Image Source : PTI

क्या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित करेगा? CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए नया अपडेट है।  सीबीएसई के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक जवाब में, बोर्ड के प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा, 'थोड़ी देर प्रतीक्षा करें। सुबह इस बात पुष्टि होगी कि रिजल्ट आज घोषित होने जा रहा है या नहीं।' इससे पहले, एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने इंडिया टीवी को बताया कि रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित होंगे।

क्या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा? सीबीएसई के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक जवाब में, बोर्ड के प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा, "थोड़ी देर प्रतीक्षा करें। सुबह आपको पुष्टि होगी कि परिणाम आज घोषित होने जा रहा है।" चूंकि बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में रिजल्ट घोषित करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है,ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि एक दिन पहले तक रिजल्ट आ सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान पहले ही 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषणा करने के लिए 31 जुलाई की समय सीमा निर्धारण किया गया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की वेबसाइट- cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन