CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 का रिजल्ट अप्रैल महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। परिणाम घोषित होने के बाद सभी स्टूडेंट, CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। पिछले साल CBSE की 10वीं कक्षा का परिणाम 13 मई को जारी किया गया था।
बता दें कि स्टूडेंट, अपनी 10वीं क्लास का स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Class 10 Scorecard लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या जन्मतिथि भरनी होगी। इसके बाद उनका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा, जिसे वह डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें CBSE क्लास 10 का स्कोरकार्ड
- cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
- CBSE Class 10 scorecard PDF लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और Date Of Birth दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में जरूरत के लिए प्रिंटआउट भी लें।
पिछले 10 साल में CBSE क्लास 10 का रिजल्ट जारी होने की तारीख
2025 – 13 मई
2024 – 13 मई
2023 – 12 मई
2022 – 22 जुलाई
2021 – 3 अगस्त
2020 – 15 जुलाई
2019 – 6 मई
2018 – 29 मई
2017 – 3 जून
2016 – 28 मई
2015 – 28 मई
2014 – 20 मई
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
पिछले वर्षों के ट्रेंड के मुताबिक, CBSE क्लास 12th का परिणाम 20 मई के आसपास रिलीज हो सकता है। आमतौर पर Exam खत्म होने के 40–41 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी किया जाता है। इस साल 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हो रही है।
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे। परिणाम देखने का यह प्रोसेस 10वीं क्लास के जैसा ही होगी। लॉगिन क्रेडेंशियल्स भरकर आप स्कोरकार्ड का PDF डाउनलोड कर सकते हैं। और ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- प्राइवेट स्कूलों को दिल्ली सरकार के सख्त निर्देश- 'किसी तय दुकान से किताबें-ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर न करें'