1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जारी होने वाले हैं सीबीएसई कंपार्टमेंट के रिजल्ट, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र ऐसे करें चेक

जारी होने वाले हैं सीबीएसई कंपार्टमेंट के रिजल्ट, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2023 02:34 pm IST,  Updated : Jul 25, 2023 02:34 pm IST

सीबीएसई कंपार्टमेंट के रिजल्ट जल्द जारी होने वाले हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

CBSE- India TV Hindi
जारी होने वाले हैं सीबीएसई कंपार्टमेंट के रिजल्ट Image Source : PTI

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उचित समय पर सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 जारी करेगा। उम्मीदवार कक्षा 10, 12 के रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई और 22 जुलाई, 2023 को आयोजित की गई थी और कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई, 2023 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE Compartment Results 2023: ऐसे करें चेक

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 10, 12 के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।
इसके बाद रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जानकारी दे दें कि प्रैक्टिकल एग्जाम 6 जुलाई से 20 जुलाई, 2023 तक आयोजित की गई थी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन