1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CEED 2024 के परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CEED 2024 के परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Mar 06, 2024 11:59 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 01:12 pm IST

CEED 2024: कॉमन प्रवेश परीक्षा फॉर डिजाइन यानी सीईईडी में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बॉम्बे की तरफ से सीईईडी 2024 के परिणाम को जारी कर दिया गया है।

CEED 2024 के परिणाम जारी- India TV Hindi
CEED 2024 के परिणाम जारी Image Source : FILE

CEED 2024: कॉमन प्रवेश परीक्षा फॉर डिजाइन यानी सीईईडी में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बॉम्बे ने आज यानी 6 मार्च को सीईईडी 2024 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर अपने नतीजे को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार  होमपेज में परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार इसका एक प्रिंटआउट ले लें।      

डायरेक्ट लिंक- portal.iitb.ac.in/CRP/?appid=17

जो कैंडिडेट्स डिज़ाइन के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईईडी 2024) को पास करेंगे वे सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

स्कोरकार्ड कब जारी होंगे

संस्थान 11 मार्च को सीईईडी 2024 स्कोरकार्ड जारी करेगा और इसे डाउनलोड करने की सुविधा 12 मार्च तक उपलब्ध होगी। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) प्रमाणपत्र की वैधता परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध है। उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड पर उल्लिखित सभी जानकारी को ध्यान से वेरिफाई करना चाहिए। यदि कोई विसंगति है, तो उन्हें तुरंत संस्थान को इसकी सूचना देनी होगी और इसे ठीक करवाना होगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, श्रेणी और प्राप्त अंक शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो में पीएम मोदी ने किया सफर, छात्रों से भी की बातचीत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन