1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CSIR UGC NET 2023: CSIR UGC NET के सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CSIR UGC NET 2023: CSIR UGC NET के सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2023 02:43 pm IST,  Updated : May 29, 2023 02:43 pm IST

CSIR UGC NET के सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो चुके हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैें।

CSIR UGC NET- India TV Hindi
CSIR UGC NET के सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी Image Source : EXAMINATIONSERVICES.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चरशिप सिटी इंटिमेशन स्लिप (CSIR UGC NET 2023 city intimation slip) के लिए दिसंबर, 2022- जून, 2023  की संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा आज, 29 मई, 2023 को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे सीएसआईआर-यूजीसी के सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR NET 2023 city intimation slip direct link

जानकारी दे दें कि सीएसआईआर नेट 2023 परीक्षा 6 जून से 8 जून तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे डिटेल शेड्यूल देख सकते हैं:

विषयवार-तारीख

लाइफ साइंस- 6 जून

केमिकल साइंस- 7 जून
मैथमैटिकल साइंस- 7 जून
फिजिकल साइंस- 8 जून
अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लांटरी साइंसेस- 8 जून

CSIR NET 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022/जून 2023 परीक्षा (सिटी इंटिमेशन)” पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने लॉगिन डिटेल डालें

आपकी सीएसआईआर नेट 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखने लगेगी

अंत में इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन