1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CUET UG 2024 के लिए आज जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, UGC चीफ का बयान

CUET UG 2024 के लिए आज जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, UGC चीफ का बयान

 Published : May 06, 2024 01:00 pm IST,  Updated : May 06, 2024 01:00 pm IST

CUET UG 2024: जिन कैंडिडेट्स ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे सभी अब एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में UGC चीफ ने अपने एक पोस्ट में बताया कि NTA आज एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर सकता है।

आज जारी होगी CUET UG 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप - India TV Hindi
आज जारी होगी CUET UG 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप Image Source : FILE

CUET UG 2024: जो कैंडिडेट्स सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को आज जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद UGC चीफ एम. जगदीश कुमार ने दी। इस संबंध में UGC चीफ ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,"नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज CUET-UG शहर सूचना पर्ची जारी करेगी।"

CUET UG 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे। 

CUET UG 2024: एडमिट कार्ड को कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स  आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स CUET UG 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • फिर आपका CUET UG 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद CUET UG एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

CUET UG 2024: किस तारीख से शुरू हो रही परीक्षा 

बता दें कि नेशनल  टेस्टिंग एजेंसी, 15 से लेकर 31 मई 2024 सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा को 380 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजति किया जाएगा,  जिसमें भारत के बाहर 26 शहर शामिल होंगे। एग्जाम में प्राप्त सीयूईटी यूजी 2024 नंबर्स का उपयोग लगभग 250 विश्वविद्यालयों द्वारा विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में एंट्रेंस के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के लिए किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- कौन सा है भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला?

CBSE Board Result: कक्षा 12वीं के लिए क्या है ग्रेडिंग सिस्टम, किस ग्रेड पर कितने प्वाइंट; जानें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन