1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board Result: कक्षा 12वीं के लिए क्या है ग्रेडिंग सिस्टम, किस ग्रेड पर कितने प्वाइंट; जानें डिटेल

CBSE Board Result: कक्षा 12वीं के लिए क्या है ग्रेडिंग सिस्टम, किस ग्रेड पर कितने प्वाइंट; जानें डिटेल

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : May 06, 2024 08:13 am IST,  Updated : May 06, 2024 08:18 am IST

CBSE Board Result: जिन छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 12वीं के परिणाम को जारी कर देगा। लेकिन क्या आप कक्षा 12वीं के परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आइए चलिए जानते हैं।

BSE Board कक्षा 12वीं के लिए क्या है ग्रेडिंग सिस्टम- India TV Hindi
BSE Board कक्षा 12वीं के लिए क्या है ग्रेडिंग सिस्टम Image Source : PEXELS

CBSE Board Result: जो छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड कक्षा12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे उन सभी को अपने नतीजों को इंतजार है। स्टूडेंट्स के इस इंतजार CBSE Board द्वारा बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। CBSE Board 12वीं के परिणाम में अब प्वाइंट्स और ग्रेड दिए जाएंगे, तो क्या आप जानते हैं कि ग्रेडिंग सिस्टम क्या है? कितने प्वाइंट्स पर कौन सी ग्रेड मिलती है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज हम आपको इस जानकारी से अवगत कराएंगे। तो चलिए आइए नीचे खबर के माध्यम से जानते हैं। 

सबसे पहले बता दें कि CBSE Board कक्षा 12 ग्रेडिंग सिस्टम, A1 से E तक 9-प्वाइंट्स स्केल का पालन करता है। पिछले वर्षों के विपरीत, सीबीएसई परिणामों में समग्र प्रतिशत या किसी संख्यात्मक स्कोर का खुलासा नहीं करेगा। इसके बजाय, छात्रों को विषय-वार ग्रेड प्राप्त होंगे। जानकारी दे दें कि 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को A1 ग्रेड प्राप्त होता है। छात्र-छात्राएं नीचे दी गई तालिका के माध्यम से ग्रेडिंग सिस्टम को समझ सकते हैं।

Grade Grade Points
A 1  10
A 2  9
B 1  8
B2  7
C 1  6
C 2  5
D 1  4
D 2  C
E  C

अभी हाल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों के साथ डिजिलॉकर एक्सेस कोड साझा कर दिए । इस संबंध में एक ऑफिशियल नोटिस  भी जारी किया गया। नोटिस में यह भी कहा गया कि कक्षा 10, 12 के परिणाम "शीघ्र ही" घोषित किए जाएंगे। 

CBSE Board Result: कब जारी होंगे परिणाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12 की परीक्षा के परिणाम को मई की 20 तारीख के बाद जारी कर सकता है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि नतीजों को किस तारीख पर और किस समय घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजों को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। CBSE बोर्ड परीक्षाओं  के परिणाम जारी होने पर जांचने के लिए, छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के कितने जिलों की सीमा नेपाल से लगती है

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।