Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Jul 18, 2025 10:35 am IST, Updated : Jul 18, 2025 10:41 am IST

गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आपने भी गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लिया था, तो ये खबर आपके लिए ही है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 18 जुलाई 2025 को जीएसईबी गुजरात बोर्ड एसएससी सप्लीमेंट्री परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिणाम को  जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अपने परिणाम को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को सीट संख्या दर्ज करनी होगी। 

कैसे करें रिजल्ट को चेक व डाउनलोड

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध जीएसईबी एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

गुजरात बोर्ड कक्षा 10 की पूरक परीक्षा 23 जून को शुरू हुई और 1 जुलाई, 2025 को समाप्त हुई। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की गई थी। जीएसईबी कक्षा 10 का सप्लीमेंट्र रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजना होगा, जिसके बाद रिजल्ट व्हाट्सएप पर आ जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement