HPBoSE 10th 12th results 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों इंतजार आज खत्म हो गया है। HPBoSE ने 12 कक्षा के नतीजों को घोषित कर दिया गया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा मे शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की 12वीं की परीक्षा में कुल 73.76% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल कुल 85,777 छात्र परीक्षा में बैठे और 63,092 सफल हुए।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2: इसके बाद होमपेज पर, कक्षा 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: फिर आपको एक नए पेज पर फिर से निर्देशित किया जाएगा, अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट देखी गई है। पिछले साल के 79.4 फीसदी की तुलना में इस साल का उत्तीर्ण प्रतिशत 5.64 फीसदी गिरकर 73.76 फीसदी पर आ गया है।
बता दें कि इस वर्ष HPBOSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च को समाप्त हुईं थीं। परीक्षाएं सुबह एक पाली में आयोजित की गईं थीं।
पिछले वर्ष12वीं के परिणाम 20 मई को जारी किए गए थे। पिछले वर्ष के परिणाम में कुल मिलाकर 79.74 प्रतिशत छात्रव पास हुए थे। 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
ये भी पढ़ें- कौन सा है भारत का सबसे बड़ा जिला?
संपादक की पसंद