1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS SO Mains Result: आईबीपीएस एसओ मेंस परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS SO Mains Result: आईबीपीएस एसओ मेंस परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Feb 13, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 05:02 pm IST

IBPS SO Mains Result: आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इधर ध्यान दें। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की तरफ से आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा का परिणाम जारी - India TV Hindi
आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा का परिणाम जारी Image Source : FILE

IBPS SO Mains Result: आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा 204 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वे सभी जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक से भी अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आईबीपीएस एसओ मुख्य 2024 परीक्षा 28 जनवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

IBPS SO Mains Result को कैसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
  • इसके बाद 'आईबीपीएस एसओ मुख्य 2024 परिणाम'लिंक पर क्लिक करें। 
  • यह आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज करें
  • इसके बाद आईबीपीएस एसओ मुख्य परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • फिर आईबीपीएस एसओ मुख्य परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें। 

जानकारी दे दें कि सभी चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के बारे में विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। इस भर्ती अभियान के जरिए 1420 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

डायरेक्ट लिंक- https://ibpsonline.ibps.in/crpsp13jun23/resta_febr24/login.php?appid=4fc

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं जयंत चौधरी 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन