1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, ये 4 स्टूडेंट्स बने टॉपर, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपने मार्क्स

ICSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, ये 4 स्टूडेंट्स बने टॉपर, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपने मार्क्स

 Reported By: Shrutika Written By: Shilpa
 Published : Jul 17, 2022 06:10 pm IST,  Updated : Jul 17, 2022 06:16 pm IST

स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर विजिट करके नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ICSE 10th result 2022 toppers- India TV Hindi
ICSE 10th result 2022 toppers Image Source : PTI

Highlights

  • आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट में 99.97% स्टूडेंट पास
  • चार स्टूडेंट्स ने 99.8 फीसदी अंक हासिल किए
  • परीक्षा में 231,063 स्टूडेंट उपस्थित हुए थे

ICSE 2022 Toppers Name: आईसीएसई (काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जिसमें कुल 99.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। चार स्टूडेंट्स ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि 34 स्टूडेंट्स ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इस बार परीक्षा में कुल 231,063 स्टूडेंट उपस्थित हुए थे। इनमें 125,678 यानी 54.39 फीसदी लड़के और 105,385 यानी 45.61 फीसदी लड़कियां हैं। लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मारी है। आईसीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.98 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। जबकि 99.97 फीसदी लड़के पास हुए हैं।  

टॉपर्स ने कितने अंक हासिल किए

इस साल आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 4 स्टूडेंट्स ने प्रथम स्थान हासिल कर टॉप किया है। इन सभी के 500 में से 499 अंक यानी 100 में से 99.80 फीसदी अंक आए हैं। इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

ICSE 2022 Toppers- इन 4 स्टूडेंट्स ने किया टॉप

  • प्रथम रैंक- हरगुन कौर मथारू- सेंट मैरी स्कूल (पुणे) 
  • प्रथम रैंक- अनिका गुप्ता- शेलिंग हाउस स्कूल (कानपुर)
  • प्रथम रैंक- पुष्कर त्रिपाठी- जीसस एंड मैरी स्कूल और कॉलेज (बलरामपुर)
  • प्रथम रैंक- कनिष्का मित्तल- सिटी मोंटेसरी स्कूल (लखनऊ)

ICSE 10th Result 2022: How To Check

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और cisce.org पर जाएं। 
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपनी क्लास सिलेक्ट करें।
  • अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और बाकी जानकारी भरें। 
  • ICSE, 10th सेमिस्टर 2 के नतीजे आपकी स्क्रीन पर दिख जाएंगे। 
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें। 

CISCE Class 10th Result 2022: How to sign up for DigiLocker

DigiLocker (digilocker.gov.in) के लिए साइन अप करना बहुत आसान है। आपको बस एक मोबाइल नंबर चाहिए। मोबाइल नंबर को ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) भेजकर और उसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड का चयन करके प्रमाणित किया जाएगा। इससे डिजिलॉकर अकाउंट बन जाएगा। डिजिलॉकर खाता सफलतापूर्वक बन जाने के बाद, कोई भी सीआईएससीई द्वारा जारी डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकता है।

किस तरह बनाया गया है फाइनल रिजल्ट?

ICSE 10वीं के फाइनल रिजल्ट 2022 की घोषणा सेमेस्टर 1 और 2 दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर की गई है। उम्मीदवार 23 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर विजिट करके नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

2020 में इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए थे पास

पिछले साल काउंसिल ने कोविड-19 महामारी के कारण आईसीएसई और आईएससी परीक्षा आयोजित नहीं की थी, और इस प्रकार छात्रों के लिए नतीजों के मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक पैटर्न बनाया था। 2020 में, काउंसिल ने 2.07 लाख छात्रों को कक्षा 10 आईसीएसई परीक्षाओं के लिए उपस्थित होते देखा। इन छात्रों में से 2.06 लाख ने परीक्षा पास की। 2020 के लिए पास प्रतिशत 99.33 प्रतिशत था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन