1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आज जारी होगा ICSI CS एग्जीक्यूटिव परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

आज जारी होगा ICSI CS एग्जीक्यूटिव परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Feb 24, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 10:43 am IST

ICSI CS and Executive Result: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेटट्स इधर ध्यान दें। आईसीएसआई की तरफ से सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परिणाम आज जारी कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ICSI CS and Executive Result: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेटट्स के लिए एक अच्छी खबर है। नवीनत अपडेट के मुताबिक इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की तरफ से सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परिणाम कल आज कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

नवीनतम अपडेट के अनुसार बोर्ड सुबह 11 बजे सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा का परिणाम जारी करेगा और दोपहर 2 बजे कार्यकारी कार्यक्रम का प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा परिणाम जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार केवल वेबसाइट icsi.edu से आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले आईसीएसआई की वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • इसके बाद पेज पर सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम रिजल्ट के लिंक पर टैप करें।
  • फिर निर्दिष्ट बॉक्सेज में अपनी पंजीकरण जानकारी दर्ज करें।
  • सीएस प्रोफेशनल या सीएस एक्जीक्यूटिव का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद परिणाम को जांचें और अपना व्यक्तिगत आईसीएसआई सीएस स्कोर प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें- 

BPSC टीआरई 3.0 भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन का लास्ट डेट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Indian Navy में करनी है नौकरी तो न छोड़ें ये मौका, SSC ऑफिसर्स भर्ती के लिए आवेदन आज से हो रहे शुरू
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन