भारतीय सेना ने अग्निवीर सीईई 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है और कई श्रेणियों के लिए रोल नंबर के अनुसार जारी किया गया है। हालांकि, रिजल्ट लिंक अभी नहीं खुल रहा है।
कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार "जेसीओ/ओआर/अग्निवीर नामांकन" के अंतर्गत "सीईई परिणाम" पर क्लिक करें
- इतना करते ही नए पृष्ठ पर सीरियल नंबर, क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (ZRO) और सेना भर्ती कार्यालय (ARO), विषय और डाउनलोड विकल्प जैसी जानकारी प्रदर्शित होगी।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा
अग्निवीर सीईई परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इसमें- अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल थीं। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे गए थे। उम्मीदवारों को आवेदन श्रेणी के अनुसार एक घंटे में 50 प्रश्न या दो घंटे में 100 प्रश्न हल करने थे।
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, जिसे रैली और स्क्रीनिंग के नाम से जाना जाता है, उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस का आकलन करने और उनकी योग्यता की पुष्टि करने के लिए कई फेजों से गुजरता है। इसकी शुरुआत शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) से होती है, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स और पुल-अप्स शामिल होते हैं। इसके बाद शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) होता है, जिसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती के माप को आवश्यक मानकों के अनुसार मापा जाता है।