1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Advanced AAT Result 2023: आज जारी होंगे जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा के परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

JEE Advanced AAT Result 2023: आज जारी होंगे जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा के परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jun 24, 2023 12:27 pm IST,  Updated : Jun 24, 2023 12:27 pm IST

JEE Advanced AAT Result 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(IIT) गुवाहाटी की तरफ से आज यानी 24 जून को AAT 2023 परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा।

आज जारी होगा जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा का रिजल्ट- India TV Hindi
आज जारी होगा जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा का रिजल्ट Image Source : FILE

JEE Advanced AAT Result 2023: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी एएटी 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(IIT) गुवाहाटी की तरफ से आज यानी 24 जून को  AAT 2023 परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा का आयोजन 21 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को 18 जून से लेकर 19 जून के बीच आयोजित की गई थी। आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, रिजल्ट का लिंक आज शाम 5 बजे jeeadv.ac.in पर एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।   

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स जेईई की आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'जेईई एडवांस्ड एएटी परिणाम 2023'
  • फिर यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 
  • अब जेईई एडवांस एएटी परिणाम 2023 को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें: SSC CPO पेपर-2 की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन