1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Karnataka 2nd PUC Result 2023 : आज जारी होगा कर्नाटक बोर्ड 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Karnataka 2nd PUC Result 2023 : आज जारी होगा कर्नाटक बोर्ड 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2023 09:09 am IST,  Updated : Apr 21, 2023 09:09 am IST

यह परीक्षा 9 मार्च से 29 मार्च तक पूरे राज्य में विभिन्न जगहों पर आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 7 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने कर्नाटक 2nd PUC की परीक्षा दी थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : पीटीआई (फाइल)

Karnataka 2nd PUC Result 2023: कर्नाटक 2nd PUC की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड आज कर्नाटक बोर्ड के 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। सुबह 11 बजे के बाद इस रिजल्ट का लिंक सभी छात्रों को अपने स्कोर की जांच के लिए उपलब्ध रहेगा। यह परीक्षा 9 मार्च से 29 मार्च तक पूरे राज्य में विभिन्न जगहों पर आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 7 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने कर्नाटक 2nd PUC की परीक्षा दी थी।

एक ही पाली में हुआ परीक्षा का आयोजन

यह परीक्षा सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाती थी। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को सभी सब्जेक्ट्स में न्यूनतम 25 प्रतिशत और व्यावहारिक परीक्षा में 11 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं गणित विषय में पास करने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। सुबह 11 बजे से छात्र अपना रिजल्ट को ऑफिशियल साइट karresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. karresults.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  2. होम पेज कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट का लिंक दिखेगा, इस लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगइन में कुछ डिटेल्स मांगे जाएंगे, डिटेल्स दर्ज करे और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  5. रिजल्ट चेक करें और उस पेज डाउनलोड कर लें
  6. रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन