1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MHT CET 2023: आज जारी होंगे महाराष्ट्र सीईटी के नतीजे, यहां जानें कैसे कर सकेंगे चेक

MHT CET 2023: आज जारी होंगे महाराष्ट्र सीईटी के नतीजे, यहां जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2023 06:34 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 06:34 am IST

MHT CET 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से आज यानी 12 जून 2023 को एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 को जारी कर दिया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

MHT CET 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से आज यानी 12 जून 2023 को एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 को जारी कर दिया जाएगा। नतीजों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स  जो एमएचटीसीईटी (PCM or PCB Group) 2023 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपना नतीजे को आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उनको अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ को उपयोग करना होगा। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, "MHTCET (PCM & PCB Group) 2023 का परिणाम 12-06-2023 को www.mahacet.org और www.mahacet.in वेबसाइटों पर सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।" कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।  

ऐसे करेंगे डाउनलोड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीईटी पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां स्कोरकार्ड लिंक उपलब्ध होगा।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक 

  • mahacet.org
  • mahacet.in
  • cetcell.mahacet.org 

ये भी पढ़ें:  इन टॉप विदेशी यूनिवर्सिटीज से कर लिए ये फ्री कोर्स, तो लाइफ सेट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन