1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NATA Test 1 result 2023: NATA टेस्ट 1 के रिजल्ट आज होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NATA Test 1 result 2023: NATA टेस्ट 1 के रिजल्ट आज होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2023 02:39 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 02:39 pm IST

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर आज, 30 अप्रैल को नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) के पहले टेस्ट के नतीजे घोषित करने जा रहा है।

NATA Test 1 result 2023- India TV Hindi
NATA Test 1 result 2023 Image Source : NATA

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर 30 अप्रैल को नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) के पहले टेस्ट का रिजल्ट घोषित करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.nata.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पहला NATA टेस्ट 21 अप्रैल को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के लिए दो पालियों में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक और सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एग्जाम लिए गए थे।

जानकारी दे दें कि NATA एग्जाम हर साल तीन बार आयोजित किया जाता है। दूसरा और तीसरा एनएटीए टेस्ट 3 जून और 9 जुलाई के लिए निर्धारित हैं। दूसरे टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और 22 मई को समाप्त होगी।

NATA result 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं

इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

अब एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें

फिर NATA रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे चेक करें।

ये भी पढ़ें-

MPPEB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में होगी 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन