1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आज जारी हो सकते हैं NATA टेस्ट 2 के रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक

आज जारी हो सकते हैं NATA टेस्ट 2 के रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2023 04:34 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 04:34 pm IST

एनएटीए टेस्ट 2 2023 के रिजल्ट आज जारी होने वाले हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

NATA Test 2 results- India TV Hindi
NATA Test 2 results Image Source : NATA.IN

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर, एनएटीए टेस्ट 2 2023 के नतीजे आज, 13 जून को घोषित करेगा। जो उम्मीदवार एनएटीए टेस्ट 2 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट www.nata.in पर देख सकेंगे। जानकारी दे दें कि NATA ने 3 जून को टेस्ट 2 परीक्षा आयोजित की थी। NATA परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

जानकारी दे दें कि शिक्षा मंत्रालय का एक स्वायत्त वैधानिक प्राधिकरण काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा NATA  5-वर्षीय B.Arch के प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए परीक्षा आयोजित करती है।

NATA 2023 Answer Key for Test 2: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nata.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर "टेस्ट 2 आंसर-की" विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

अब आपका NATA 2023 डिटेल स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

अंत में इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन