1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NEET UG काउंसलिंग सीट आवंटन फाइनल परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NEET UG काउंसलिंग सीट आवंटन फाइनल परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jul 30, 2023 06:35 pm IST,  Updated : Jul 30, 2023 06:35 pm IST

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की तरफ से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग 2023 का फाइनल रिजल्ट आज यानी 30 जुलाई को घोषित कर दिया गया है।

नीट यूजी काउंसलिंग सीट आवंटन फाइनल परिणाम जारी- India TV Hindi
नीट यूजी काउंसलिंग सीट आवंटन फाइनल परिणाम जारी Image Source : FILE

NEET UG Counselling 2023:  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की तरफ से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग 2023 का फाइनल रिजल्ट आज यानी 30 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे राउंड 1 फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट में नीट यूजी रैंक, आवंटित कोटा, आवंटित संस्थान, आवंटित श्रेणी, उम्मीदवार कैटेगरी शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 आवंटन परिणाम में सीटें अलॉट की गई हैं, वे वेबसाइट से रैंक पत्र/परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2023 के बीच मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में शारीरिक रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं। शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन संस्थानों द्वारा 5 अगस्त से 6 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद 'वर्तमान घटनाक्रम' अनुभाग पर जाएं और 'अंतिम परिणाम राउंड 1 यूजी 2023' पर क्लिक करें।
  • फिर NEET UG काउंसलिंग 2023 अंतिम आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसके बाद शॉर्टकट-की , Ctrl+F का उपयोग करके पीडीएफ में अपना नाम खोजें
  • इसके बाद अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

जरूरू डाक्यूमेंट्स 

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 2023
  • नीट यूजी 2023 स्कोरकार्ड या रैंक लेटर।
  • कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट (जन्म तिथि के लिए)
  • कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट।
  • आईडी प्रूफ (आधार/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
  • आठ पासपोर्ट आकार की तस्वीरें।
  • नीट यूजी आवंटन पत्र।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन