PSEB 12th Results 2024: जो कैंडिडेट्स पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे उनका इंतजार पंजाब बोर्ड द्वारा आज खत्म कर दिया गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की तरफ से आज यानी 30 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। परिणाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। जिन छात्र-छात्राओं पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी वे सभी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपने नतीजों को चेक कर सकते हैं।
इस साल 12वीं के रिजल्ट में कुल 264662 स्टूडेंट्स ने सफलता पाई। अगर परसेंटेज की बात करें तो इस वर्ष 12वीं के परिणाम में कुल 93.04 प्रतिशत पास हुए हैं। इस वर्ष सरकारी स्कूल के 92.57 फीसदी छात्र-छात्रों ने सफलता हासिल की। वहीं, निजी स्कूल्स के 94.63 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए और Aided स्कू्ल्स के 91.86 परसेंट स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को फोन पर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष, पंजाब बोर्ड कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। राज्य में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं।
ये भी पढ़ें- भारत में आखिर कौन बनाता है EVM?
संपादक की पसंद