1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आरबीआई ने ग्रेड बी के पहले चरण की मार्कशीट व कटऑफ लिस्ट की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

आरबीआई ने ग्रेड बी के पहले चरण की मार्कशीट व कटऑफ लिस्ट की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2023 11:00 pm IST,  Updated : Aug 02, 2023 11:00 pm IST

आरबीआई ने ग्रेड बी के पहले चरण की मार्कशीट व कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RBI - India TV Hindi
RBI Image Source : RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्रेड बी (सामान्य) पहले चरण की परीक्षा 2023 के रिजल्ट और कट-ऑफ आज, 2 अगस्त को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेड बी के पहले चरण में परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट  Opportunities.rbi.org.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आरबीआई गार्डे- बी (सामान्य) डीआर-पीवाई-2023 चरण- I परीक्षा 9 जुलाई और 13 जुलाई, 2023 को आयोजित की गई थी।

RBI Grade B Phase I Result: दूसरे चरण की परीक्षा तारीख क्या है?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरबीआई चरण 2 परीक्षा 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार सीधे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आरबीआई ग्रेड बी चरण I परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Direct link to check the RBI marks sheet and cutoff

RBI Phase I cutoff and marks sheet 2023 released: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जाएं।

इसके बाद मेन पेज पर, “रिजल्ट” पर क्लिक करें।

इसके बाद, 'आरबीआई ग्रेड बी चरण I मार्क शीट' लिंक पर क्लिक करें।

फिर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।

इसके बाद रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन