1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 10th, 12th result 2024: जल्द आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को है इंतजार

RBSE 10th, 12th result 2024: जल्द आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को है इंतजार

 Published : May 13, 2024 06:45 am IST,  Updated : May 13, 2024 06:45 am IST

RBSE 10th, 12th result 2024: राजस्थान बोर्ड(RBSE) दसवीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जो छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, उन सभी को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। RBSE की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

जल्द आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट - India TV Hindi
जल्द आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट Image Source : FILE

RBSE 10th, 12th result 2024: राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) की तरफ से जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। हालांकि, रिजल्ट कब और किस टाइम जारी होंगे इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। 

एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर या आधिकारिक परिणाम पोर्टल rajresults.nic.in पर जाकर अपने नताजों को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।  छात्रों को आरबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

कौन सी वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट 

छात्र नीचे दी गई वेबसाइटों के माध्यम से राजस्थान बोर्ड परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे-

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • rajsthan.indiaresults.com

कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद 10वीं या 12वीं आरबीएसई परिणाम 2024" वाले लिंक पर जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आरबीएसई परिणाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • इसके बाद अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

छात्रों को राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड की तरफ से उच्च माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक किया गया था। जबकि माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक हुआ था।  उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में UPSSSC JE की कितनी होती है सैलरी

कब जारी होंगे CUET UG 2024 के लिए एडमिट कार्ड, 15 मई से शुरू हो रहे एग्जाम 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन