1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 8th Result 2023: खत्म होने वाला है लाखों बच्चों का इंतजार, आज जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट

RBSE 8th Result 2023: खत्म होने वाला है लाखों बच्चों का इंतजार, आज जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2023 08:59 am IST,  Updated : May 17, 2023 08:59 am IST

आज राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट जारी होंगे। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस साल 13 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है।

RBSE 8th Result 2023- India TV Hindi
RBSE 8th Result 2023 Image Source : INDIA TV

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान के 8वीं के 13 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज यानी 17 मई 2023 को राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। ये रिजल्ट राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर जारी करेगा। वे छात्र जो इस साल की राजस्थान बोर्ड के कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in. पर जाकर अपना नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट कैसे चेक करना है इसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

राज्य शिक्षा मंत्री ने किया ट्वीट

जानकारी दे दें कि राजस्थान के राज्य शिक्षा मंत्री बालुकी दास कल्ला ने इस बारे में ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट 17 मई 2023 को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि 8वीं में इस बार करीब 13 लाख छात्रों ने भाग लिया है। आज दोपहर 12 बजे के बाद रिजल्ट जारी होगा जिसे वे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

यहां होमपेज पर उस लिंक RBSE Board 8th Result 2023 पर क्लिक करें।
इसके बाद नए पेज पर आपको लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे।
इसके बाद सबमिट कर दें।
फिर राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
यहां से इसे चेक करें, और डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

चपरासी, माली जैसे पद पर 55 लाख से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन, एसएससी ने 2022 में निकाली थी भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन